SUMAN BAI YADAV vs RAJENDRA KUMAR BHOI
- Court
- Chhattisgarh High Court
1 / 4
{MA(C) No. 976 of 2023}
CGHC010162732023 2026:CGHC:47173
अप्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय , बिलासपुर
विविध अपील ( प्रतिकर ) क्रमांक -976 /2023
सुमन बाई यादव, पति मोनू उर्फ मोनू यादव, आयु लगभग 58 वर्ष, निवासी छतौना रोड,
नया पारा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।
-----अपीलार्थी/दावाकर्ता
विरूद्घ
1. राजेन्द्र कुमार भोई, पिता विनोद कुमार भोई, आयु लगभग 31 वर्ष, व्यवसाय-चालक,
निवासी इमलीभाठा, अरविंद नगर, बंधवापारा, थाना सरकण्डा, तहसील एवं जिला
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन कार क्रमांक सी.जी. 04/एच.सी./8074 का चालक)
2. गीता जोटवानी, पति राजेश जोटवानी, आयु लगभग 53 वर्ष, निवासी अरविंद गली, सत्य
ऑटोमोबाइल के सामने, सीपत रोड, सरकण्डा, तहसील एवं जिला बिलासपुर, छ.ग. ।
(दोषी वाहन कार क्रमांक सी.जी. 04/एच.सी./8074 की स्वामिनी)
3. द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द्वारा- मंडलीय प्रबंधक, द्वितीय तल, रामा ट्रेड
सेंटर, राजीव प्लाजा के सामने, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन कार क्रमांक सी.जी. 04/एच.सी./8074 की बीमाकर्ता)
(बीमा पॉलिसी क्रमांक 46050731170100000286, बीमा अवधि दिनांक 11.01.
2018 से 10.01.2019 तक)
4.
दुरपति यादव, पति स्वर्गीय किशन यादव, आयु लगभग 26 वर्ष,
5. पीयूष यादव, पिता स्वर्गीय किशन यादव, आयु लगभग 2 वर्ष, नाबालिग, द्वारा अपनी
विधिक संरक्षिका माता दुरपति यादव, पति स्वर्गीय किशन यादव, उक्त दोनों निवासी
नयापारा, छतौना रोड, चकरभाठा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।
-----प्रत्यर्थीगण
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
Date:
2026.11.17
14:11:04
+0530
POMAN
DEWANGAN
2 / 4
{MA(C) No. 976 of 2023}
अपीलार्थी/दावाकर्ता द्वारा : श्री अर्जुन लाल सिंगरौल, अधिवक्ता ।
चालक/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 द्वारा : सूचना अदम तामिल ।
स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-2 द्वारा : कोई उपस्थि त नहीं ।
बीमा कंपनी/प्रत्यर्थी क्रमांक-3 द्वारा : श्री अनिल गुलाटी, अधिवक्ता ।
दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-4 व 5 द्वारा : सूचना अदम तामिल ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
16/11/2026
1. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में द्वितीय अपर
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा दावा
प्रकरण क्रमांक 685/2019, “दुरपति यादव वगैरह विरुद्ध राजेन्द्र कुमार भोई वगैरह” में
पारित अधिनिर्णय दिनांक 30/11/2022 में प्रतिकर राशि की वृद्धि की प्रार्थना की गई है,
जिसे आगे संक्षेप में “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
2. प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक 23/09/2018 को किशन यादव
(मृतक) ऑटो का इंतजार करते हुए सड़क किनारे खड़ा था । उसी दौरान बसंत विहार की
ओर से कार क्रमांक सी.जी. 04/एच.सी./8074 (जिसे आगे संक्षेप में “दोषी वाहन” से
संबोधित किया जा रहा है) को उसका चालक राजेन्द्र कुमार भाेई तेज गति एवं
लापरवाहीपूर्वक चलाया जिसकी ठोकर लगने से किशन यादव को सिर एवं शरीर के अन्य
हिस्सों में गंभीर चोटें आईं । उसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से
अंबेडकर अस्पताल, रायपुर भेजा गया । वहाँ उपचार के दौरान दिनांक 27/09/2018
को किशन यादव की मृत्यु हो गई । उक्त दुर्घटना के संबंध में थाना-सरकण्डा, बिलासपुर
3 / 4
{MA(C) No. 976 of 2023}
में अपराध क्रमांक 795/2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना
उपरांत अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया ।
3. किशन यादव (मृतक) की उक्त दुर्घटना में मृत्यु के फलस्वरूप उसकी पत्नी एवं पुत्र द्वारा
मोटर यान अधिनियम की धारा 166 के अंतर्गत प्रतिकर की मांग करते हुए दावा आवेदन
प्रस्तुत किया गया, जिसमें मृतक की माँ सुमन बाई/अपीलार्थी को अनावेदक बनाया गया
था । अधिकरण द्वारा मृतक की पत्नी, पुत्र एवं माँ के पक्ष में कुल ₹24,48,232/- की
प्रतिकर राशि ब्याज सहित अधिनिर्णीत की गई । मृतक की माँ सुमन बाई द्वारा इस अपील
में प्रतिकर राशि में वृद्धि की प्रार्थना की गई है ।
4. अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि दुर्घटना दिनांक 23/09/ 2018 को घटित
हुई थी तथा किशन यादव की मृत्यु चार दिन पश्चात दिनांक 27/09/ 2018 को हुई ।
इस अवधि में उसके उपचार पर राशि व्यय हुई, किंतु अधिकरण द्वारा उपचार व्यय के मद
में कम प्रतिकर अधिनिर्णीत की गई है । इसी प्रकार, शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा के मद में
कोई प्रतिकर राशि अधिनिर्णीत नहीं की गई है । अतः उक्त मदों में भी अतिरिक्त प्रतिकर
राशि अधिनिर्णीत किया जावें ।
5. इसके विपरीत, बीमा कंपनी/प्रत्यर्थी क्रमांक 3 के विद्वान अधिवक्ता ने अपील का विरोध
करते हुए तर्क प्रस्तुत किया कि अधिकरण द्वारा अभिलेख पर उपलब्ध मौखि क एवं
दस्तावेजी साक्ष्य का समुचित मूल्यांकन कर विधिसम्मत प्रतिकर राशि का आदेश किया
गया है । अपीलार्थी पक्ष के तर्क स्वीकार किए जाने योग्य नहीं हैं । अतः अपील खारिज
किया जावें ।
4 / 4
{MA(C) No. 976 of 2023}
6. अभिलेख के परिशीलन से यह स्पष्ट होता है कि किशन यादव (मृतक) दुर्घटना में घायल
होने के पश्चात चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो
गई । उपचार व्यय के मद में अधिकरण द्वारा ₹13,432/- की राशि अधिनिर्णीत की गई
है । यह भी विचारणीय है कि प्रस्तुत दावा प्रकरण मृत्यु के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ था
तथा अधिकरण द्वारा मृतक के विधिक प्रतिनिधियों के पक्ष में कुल ₹24,48,232/- की
पर्याप्त प्रतिकर राशि अधिनिर्णीत की गई है । उपचार व्यय, प्रतिकर राशि में प्रदान की गई
है । इस प्रकार पर्याप्त राशि का आदेश किया गया है । उसमें वृद्धि की आवश्यकता नहीं
पायी जाती ।
7. उपरोक्त विवेचना के आधार पर यह न्यायालय पाती है कि अपीलार्थी पक्ष का तर्क स्वीकार
किए जाने योग्य नहीं है । फलस्वरूप, अपील स्वीकार किए जाने योग्य नहीं होने से खारिज
की जाती है ।
8. निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/-
(संजय कुमार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन