NIRENDRA PRAJAPATI vs SURENDRA MANDAVI
- Court
- Chhattisgarh High Court
1 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
CGHC010212202023 2026:CGHC:47663
अप्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय , बिलासपुर
विविध अपील ( प्रतिकर ) क्रमांक -1181 /2023
निरेंद्र प्रजापति, पिता-बहोरन प्रजापति, आयु लगभग 45 वर्ष, निवासी-ग्राम सिंगदई,
वार्ड क्रमांक-50, थाना बसंतपुर, तहसील एवं जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) ।
-----अपीलार्थी/दावाकर्ता
विरूद्घ
1. सुरेंद्र मांडवी, पिता-मंगल मांडवी, आयु लगभग 39 वर्ष, निवासी-नंदई पारा, वार्ड
क्रमांक-48, थाना बसंतपुर, तहसील एवं जिला- राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
(दोषी वाहन कार क्रमांक-सी.जी.-07-सी.सी.-6266 का वाहन चालक)
2. शिव कुमार सिन्हा, पिता-झाड़ूराम सिन्हा, निवासी-हमालपारा, वार्ड क्रमांक-24,
राजनांदगांव, थाना बसंतपुर, तहसील एवं जिला- राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
(दोषी वाहन कार क्रमांक-सी.जी.-07-सी.सी.-6266 का पंजीकृत स्वामी)
3. शाखा प्रबंधक, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, माइक्रो कार्यालय, पारस
कॉम्प्लेक्स, गुरुद्वारा के निकट, भारतीय स्टेट बैंक, स्टेशन रोड, दुर्ग, जिला-दुर्ग,
छत्तीसगढ़
(दोषी वाहन कार क्रमांक-सी.जी.-07-सी.सी.-6266 का बीमा कंपनी)
-----प्रत्यर्थीगण
अपीलार्थी/दावाकर्ता द्वारा : श्री राजेन्द्र पटेल, अधिवक्ता ।
वाहन चालक/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 द्वारा : कोई उपस्थि त नहीं ।
पंजीकृत स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-2 द्वारा : कोई उपस्थि त नहीं ।
बीमा कंपनी/प्रत्यर्थी क्रमांक-3 द्वारा : श्री प्रवेश साहू, अधिवक्ता ।
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
Date:
2026.11.19
16:20:10
+0530
POMAN
DEWANGAN
2 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
19/11/2026
1. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में तृतीय अपर
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, राजनांदगांव, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) द्वारा दावा
प्रकरण क्रमांक-85/2022, “निरेंद्र प्रजापति विरुद्ध सुरेंद्र मंडावी वगैरह” में दिनांक
21/02/2023 को पारित अधिनिर्णय को चुनौती दी गई है, जिसके द्वारा प्रत्यर्थीगण के
विरुद्ध तथा अपीलार्थी/दावाकर्ता के पक्ष में ₹6,28,776/- की प्रतिकर राशि, दावा
आवेदन प्रस्तुत किए जाने की तिथि से उसके नियत/वास्तविक भुगतान तक 6% वार्षिक
ब्याज सहित अधिनिर्णीत की गई है । उक्त अधिनिर्णय को संक्षेप में “प्रश्नाधीन
अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
2. प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक 26/11/2021 को अपीलार्थी निरेंद्र
प्रजापति अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल में घर से रायपुर के लिए निकला था । जब
वह पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा था, उसी समय राजनांदगांव की ओर से इनोवा
कार क्रमांक-सी.जी.-07-सी.सी.-6266 (“दोषी वाहन”) का चालक सुरेंद्र मांडवी
उक्त वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया, जिसकी ठोकर लगने के
फलस्वरूप अपीलार्थी/आहत निरेंद्र प्रजापति को गंभीर चोटें आईं । उसे अस्पताल में भर्ती
कर उपचार कराया गया तथा उसका उपचार लगातार जारी है । उक्त दुर्घटना के संबंध में
थाना बसंतपुर, राजनांदगांव में अपराध क्रमांक-526/2021 पंजीबद्ध किया गया तथा
विवेचना उपरांत अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया ।
3 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
3. अपीलार्थी/दावाकर्ता निरेंद्र प्रजापति द्वारा मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 166 के
अंतर्गत प्रतिकर प्राप्त करने हेतु दावा आवेदन प्रस्तुत किया गया । उसमें बताया गया कि
दुर्घटना के कारण उसके पैर, हाथ एवं पसलियों में अस्थि भंग हुआ था । पैर का कई बार
ऑपरेशन किए जाने के बावजूद वह पूर्णतः स्वस्थ नहीं हो सका । अतः विभिन्न मदों में हुई
क्षति का आंकलन करते हुए ₹85,30,000/- की प्रतिकर राशि ब्याज सहित दिलाए
जाने का निवेदन किया गया । उभयपक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान करने के उपरांत
विद्वान अधिकरण द्वारा दावा आवेदन स्वीकार करते हुए “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” पारित
किया गया तथा बीमा कंपनी को भी प्रतिकर भुगतान के लिए उत्तरदायी ठहराया गया ।
उक्त अधिनिर्णय की कंडिका-17 के अनुसार प्रतिकर राशि निम्नानुसार अधिनिर्णीत की
गई :-
क्रमांक विवरण क्षतिपूर्ति राशि
1 भविष्य की आय की हानि ₹3,02,400
2 चिकित्सकीय उपचार पर व्यय ₹2,50,376
3 मानसिक एवं शारीरिक कष्ट ₹15,000
4 यातायात एवं परिचारक व्यय ₹10,000
5 उपचार के दौरान आय की हानि ₹36,000
6 विशेष आहार ₹15,000
₹6,28,776
कुल अधिनिर्णीत क्षतिपूर्ति
4. उक्त अधिनिर्णय को चुनौती देते हुए तथा अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि में वृद्धि किए जाने की
प्रार्थना के साथ आहत/दावाकर्ता द्वारा यह अपील प्रस्तुत की गई है ।
5. अपीलार्थी/दावाकर्ता की ओर से उपस्थि त विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया है कि
जिला मेडिकल बोर्ड, राजनांदगांव द्वारा जारी विकलांगता प्रमाणपत्र प्रदर्श पी-6 एवं पी-7
4 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
को अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक राजेश सदानी (अ.सा.-4) द्वारा प्रमाणित किया गया है,
जिसके अनुसार आहत निरेंद्र प्रजापति की विकलांगता 40 प्रतिशत है, किंतु अधिकरण
द्वारा मात्र 20 प्रतिशत विकलांगता का आंकलन किया गया है, जबकि आहत को दुर्घटना में
कई गंभीर चोटें आई थीं । वह पेशे से मजदूर था तथा ईंट बनाने का कार्य करता था ।
दुर्घटना के कारण वह अपना पूर्ववर्ती कार्य करने में असमर्थ हो गया है, जिससे उसकी आय
अर्जित करने की क्षमता प्रभावित हुई है । अतः उसकी कार्यात्मक विकलांगता को दृष्टिगत
रखते हुए आय अर्जन क्षमता की हानि 50 प्रतिशत आंकलित की जानी चाहिए । दुर्घटना
की तिथि पर न्यूनतम मजदूरी की दर ₹9,280/- थी, जिसे अधिकरण द्वारा मात्र
₹9,000/- आंकलित किया गया है । अतः उक्त राशि में भी वृद्धि की जाए । इसी
प्रकार, अधिकरण द्वारा प्रतिकर की गणना करते समय 25 प्रतिशत भावी संभावनाओं को
नहीं जोड़ा गया है, जबकि उसे जोड़ा जाना आवश्यक है । इसके अतिरिक्त अन्य मदों में भी
प्रतिकर राशि बढ़ाई जाए तथा भविष्य के उपचार व्यय एवं दैनिक जीवन की सुख-
सुविधाओं के ह्रास के लिए भी उचित राशि अधिनिर्णीत की जाए । अतः प्रतिकर राशि में
समुचित वृद्धि किए जाने का निवेदन किया गया है ।
6. बीमा कंपनी/प्रत्यर्थी क्रमांक-3 की ओर से उपस्थि त विद्वान अधिवक्ता ने अपील का
विरोध करते हुए तर्क प्रस्तुत किया है कि अधिकरण द्वारा अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य का
समुचित मूल्यांकन कर प्रतिकर राशि का उचित निर्धारण किया गया है । उसमें किसी
प्रकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है । अतः अपील निरस्त किया जाए ।
7. उभयपक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया गया ।
8.
मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में न्यायालय द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिकर उचित होना
चाहिए । प्रतिकर की राशि न तो इतनी कम होनी चाहिए कि पीड़ित को हुई वास्तविक क्षति
5 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
की भरपाई न हो सके और न ही ऐसी होनी चाहिए जिससे उसे अनुचित लाभ प्राप्त हो ।
अतः उपलब्ध साक्ष्य एवं प्रकरण की समस्त परिस्थि तियों को दृष्टिगत रखते हुए यह विचार
किया जाना है कि अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि न्यायोचित है अथवा उसमें वृद्धि की
आवश्यकता है?
9. अभिलेख पर उपलब्ध अभिवचन, प्रकरण के तथ्य एवं प्रस्तुत साक्ष्य के समग्र परिशीलन से
यह स्पष्ट होता है कि चिकित्सक राजेश सदानी (अ.सा.-4), जो अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं
तथा जिला मेडिकल बोर्ड, राजनांदगांव के सदस्य हैं, ने अपीलार्थी/आहत के विकलांगता
प्रमाणपत्र प्रदर्श पी-6 एवं पी-7 तथा बाह्य रोगी विभाग की पर्ची प्रदर्श पी-5 को प्रमाणित
करते हुए साक्ष्य दिया है कि आहत निरेंद्र प्रजापति के बाएं पैर में घुटने के नीचे स्थि त
अस्थि में भंग हुआ था । शल्यक्रिया द्वारा रॉड डालकर अस्थि को स्थि र किया गया था,
किंतु संक्रमण होने के कारण रॉड निकालकर बाह्य स्थि रीकरण यंत्र लगाया गया था ।
परीक्षण के समय अस्थि में जुड़ाव नहीं हुआ था तथा बाएं घुटने एवं टखने के जोड़ में
जकड़न थी । इसी प्रकार, दाहिने हाथ की कलाई में अस्थि भंग होने तथा अस्थि के अपने
स्थान से हटकर जुड़ने के कारण दाहिने हाथ की शक्ति में कमी आ गई थी । इसके
अतिरिक्त, बाईं ओर की सातवीं, आठवीं, नौवीं एवं दसवीं पसलियों में भी अस्थि भंग हुआ
था तथा आहत को लगातार दर्द बना हुआ था । उक्त परिस्थि तियों के आधार पर डेढ़ वर्ष
की अवधि के लिए 40 प्रतिशत विकलांगता का प्रमाणपत्र जारी किया गया था ।
प्रतिपरीक्षण में इस साक्षी के कथन का खंडन नहीं हो सका है । अपीलार्थी/आहत ने भी
अपने न्यायालयीन कथन में दुर्घटना एवं उससे उत्पन्न शारीरिक क्षति के संबंध में अपने दावे
का समर्थन किया है, जिसका भी खंडन नहीं हुआ है । ऐसी स्थि ति में, जबकि आहत निरेंद्र
प्रजापति पेशे से मजदूर है और मजदूरी के कार्य में शारीरिक क्षमता एवं शक्ति की
6 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
आवश्यकता होती है, उसकी चोटों की प्रकृति, उपचार की स्थि ति तथा उसके व्यवसाय को
दृष्टिगत रखते हुए आय अर्जित करने की क्षमता में हुई हानि के प्रयोजनार्थ उसकी
कार्यात्मक विकलांगता 40 प्रतिशत आंकलित किया जाना न्यायोचित होगा ।
10.
आहत की मासिक आय अधिकरण द्वारा ₹9,000/- आंकलित की गई है । दुर्घटना
दिनांक 26/11/2021 की है । उक्त तिथि
पर लागू न्यूनतम मजदूरी की दर
₹9,280/- प्रतिमाह थी, जिसे आहत की मासिक आय आंकलित किया जाता है ।
National
आहत की आयु 45 वर्ष थी । अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
Insurance Company Limited v. Pranay Sethi, (2017) 16 SCC 680
में
प्रतिपादित सिद्धांत के अनुसार उसकी आय में 25 प्रतिशत भावी संभावनाओं की वृद्धि
जोड़े जाने पर उसकी मासिक आय ₹11,600/- (₹9,280 + 25%) होती है । इस
प्रकार वार्षिक आय ₹1,39,200/- (₹11,600 × 12) होती है । इसमें 40 प्रतिशत
आय अर्जन क्षमता की हानि की गणना करने पर वार्षिक आय की हानि ₹55,680/-
x
(₹1,39,200 40%) होती है । आहत की आयु 45 वर्ष होने के कारण 14 का गुणक
लागू किए जाने पर भविष्य की आय की कुल हानि ₹7,79,520/- (₹55,680 × 14)
होती है ।
11. अपीलार्थी/आहत की ओर से उपस्थि त विद्वान अधिवक्ता का यह तर्क भी उचित है कि
आहत को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं तथा उसे लंबे समय तक उपचार कराना पड़ा रहा
है । अभिलेख पर उपलब्ध चिकित्सकीय साक्ष्य एवं उपचार की प्रकृति को दृष्टिगत रखते
हुए यातायात एवं परिचारक व्यय, विशेष आहार, मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा, भविष्य के
उपचार व्यय, दैनिक जीवन की सुख-सुविधाओं के ह्रास तथा उपचार एवं दवाइयों पर हुए
व्यय के संबंध में प्रतिकर का समुचित निर्धारण किया जाना आवश्यक है ।
7 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
12. अधिकरण द्वारा यातायात एवं परिचारक व्यय के मद में ₹10,000/- तथा विशेष आहार
के मद में ₹15,000/-, इस प्रकार कुल ₹25,000/- प्रदान किए गए हैं । आहत की
चोटों की प्रकृति, उपचार की अवधि एवं परिचारक की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए
उक्त संयुक्त राशि बढ़ाकर ₹50,000/- किया जाना न्यायोचित होगा ।
13. मानसिक एवं शारीरिक कष्ट के मद में अधिकरण द्वारा ₹15,000/- आंकलित किए गए
हैं । आहत को हुई गंभीर चोटों, शल्यक्रिया एवं लंबे समय तक चले उपचार को दृष्टिगत
रखते हुए उक्त राशि बढ़ाकर ₹25,000/- किया जाना उचित होगा ।
14. भविष्य के उपचार व्यय के मद में अधिकरण द्वारा कोई राशि अधिनिर्णीत नहीं की गई है ।
आहत की चोटों एवं उपचार की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में संभावित उपचार के
लिए ₹40,000/- अधिनिर्णीत किया जाना न्यायोचित होगा ।
15. इसी प्रकार, दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों एवं सुख-सुविधाओं के ह्रास के मद में
भी अधिकरण द्वारा कोई राशि प्रदान नहीं की गई है । आहत की शारीरिक स्थि ति एवं
उसकी कार्यक्षमता पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए इस मद में ₹20,000/-
अधिनिर्णीत किया जाना उचित होगा ।
16. अधिकरण द्वारा उपचार एवं दवाइयों के व्यय के मद में ₹2,50,376/- प्रदान किए गए
हैं । अभिलेख पर उपलब्ध उपचार संबंधी साक्ष्य तथा इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि
उपचार के दौरान कुछ ऐसे व्यय भी होते हैं, जिनकी रसीदें सुरक्षित रख पाना सदैव संभव
नहीं होता, इस मद में प्रतिकर राशि बढ़ाकर ₹2,55,000/- किया जाना उचित होगा ।
इस प्रकार, अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि का निम्नानुसार पुनर्निर्धारण किया
जाता है :-
8 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
प्रतिकर का पुनर्निर्धारण
अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत
इस न्यायालय द्वारा
क्र. मद
प्रतिकर
अधिनिर्णीत प्रतिकर
विकलांगता से भविष्य के
1
₹3,02,400 ₹7,79,520
आय की हानि
2 उपचार एवं दवाईयों का व्यय ₹2,50,376 ₹2,55,000
भविष्य में संभावित उपचार
3
- ₹40,000
व्यय
4 मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा ₹15,000 ₹25,000
विशेष आहार, परिवहन एवं
5
₹25,000 ₹50,000
परिचारक व्यय
उपचार के दौरान आय की
6
₹36,000 ₹36,000
हानि
दैनिक जीवन की सुख-
7
- ₹20,000
सुविधाओं का ह्रास
₹6,28,776 ₹12,05,520
कुल प्रतिकर
17. इस प्रकार, अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत ₹6,28,776/- की तुलना में इस न्यायालय
द्वारा कुल ₹12,05,520/- का प्रतिकर निर्धारित किया जाता है । फलतः, दावाकर्ता
₹5,76,744/- की अतिरिक्त प्रतिकर राशि प्राप्त करने का अधिकारी होगा ।
18. परिणामस्वरूप, दावाकर्ता द्वारा प्रस्तुत अपील आंशिक रूप से स्वीकार की जाती है ।
अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि के अतिरिक्त ₹5,76,744/- दावाकर्ता प्राप्त
करने का अधिकारी होगा । उक्त अतिरिक्त प्रतिकर राशि पर दावा आवेदन प्रस्तुत किए
9 / 9
{MA(C) No. 1181 of 2023}
जाने की तिथि से वास्तविक भुगतान तक 6 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज देय होगा ।
तदनुसार, “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” को उपर्युक्त सीमा तक संशोधित किया जाता है ।
19. रजिस्ट्री को निर्देशित किया जाता है कि इस अपील में दावाकर्ता के पक्ष में स्वीकृत
अतिरिक्त प्रतिकर राशि के संबंध में उसे विधिवत् सूचित किया जाए । इस प्रयोजनार्थ,
आवश्यक होने पर संबंधित क्षेत्र, जहाँ दावाकर्ता निवास करता है, के जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के सचिव के समन्वय से पैरालीगल स्वयंसेवकों की सहायता प्राप्त की जा सकती
है ।
20. निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/-
(संजय कुमार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन