SMT. PRAMILA TEKAM vs SANJAY KUMAR PATEL

Court
Chhattisgarh High Court

1 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}

CGHC010370772023 2026:CGHC:48388
अप्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय , बिलासपुर
विविध अपील ( प्रतिकर ) क्रमांक -1979 /2023
1. श्रीमती प्रमिला टेकाम, पति स्वर्गीय राजकुमार उर्फ राजू, आयु लगभग 28 वर्ष,
2. गिरधारी टेकाम, पिता घासीराम, आयु लगभग 46 वर्ष,
3. श्रीमती उर्मिला टेकाम, पति गिरधारी टेकाम, आयु लगभग 45 वर्ष,
4. लक्ष टेकाम, पिता स्वर्गीय राजकुमार उर्फ राजू, आयु लगभग 02 वर्ष, नाबालिग, द्वारा
अपनी प्राकृतिक संरक्षिका एवं अपीलार्थी क्रमांक-1, माता श्रीमती प्रमिला टेकाम,
सभी निवासी ग्राम-महिडबरा, थाना-कुरदुर, जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़), वर्तमान पता-
वार्ड क्रमांक-07, सांधीपारा, रतनपुर, थाना-रतनपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ।
-----अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण
विरूद्घ
1. संजय कुमार पटेल, पिता सुधे राम पटेल, आयु लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम-केशली,
गोड़ान खाल्हेपारा, डाकघर-मुनमुना, थाना-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) ।
(दोषी वाहन पिकअप क्रमांक-सी.जी.-09-जे.जे.-5460 का चालक व स्वामी)
2. मैग्मा एच.डी.आई. जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, मैग्मा हाउस, 24 पार्क स्ट्रीट,
कोलकाता-700017, शाखा कार्यालय-डी.बी. सिटी कॉर्पोरेट पार्क, पांचवीं मंजिल,
दुकान क्रमांक-501 एवं 509, 512, रजबंधा मैदान, जी.ई. रोड, रायपुर, जिला-रायपुर
(छत्तीसगढ़), द्वारा शाखा प्रबंधक, मैग्मा एच.डी.आई. जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड,
शाखा कार्यालय-ग्राउंड, कीर्ति कॉम्प्लेक्स, बैंक ऑफ इंडिया के निकट, राजेन्द्र नगर
चौक, बिलासपुर, थाना-सिटी कोतवाली, बिलासपुर, तहसील एवं जिला-बिलासपुर
(छत्तीसगढ़) ।
(दोषी वाहन पिकअप क्रमांक-सी.जी.-09-जे.जे.-5460 का बीमा कंपनी)
-----प्रत्यर्थीगण
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
Date:
2026.11.27
16:11:02
+0530
POMAN
DEWANGAN

2 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण द्वारा :
श्री सजल कुमार गुप्ता, अधिवक्ता ।
चालक व स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 द्वारा : कोई उपस्थि त नहीं ।
बीमा कंपनी/प्रत्यर्थी क्रमांक-2 द्वारा : कोई उपस्थि त नहीं ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
26/11/2026
1. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में प्रथम अपर
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा दावा
प्रकरण क्रमांक-327/2022, “श्रीमती प्रमिला टेकाम वगैरह विरुद्ध संजय कुमार पटेल
वगैरह” में दिनांक 01/09/2023 को पारित अधिनिर्णय तथा उसके संबंध में व्यवहार
प्रक्रिया संहिता की धारा 152 के अंतर्गत दिनांक 04/09/2023 को पारित सुधार
आदेश को चुनौती दी गई है । मूल अधिनिर्णय द्वारा अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण के पक्ष में
₹20,73,555/- की प्रतिकर राशि अधिनिर्णीत की गई थी, जिसे सुधार आदेश के
माध्यम से संशोधित कर ₹19,70,215/- कर दिया गया । उक्त अधिनिर्णय एवं सुधार
आदेश को संक्षेप में आगे “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
2. प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक 02/08/2021 को राजकुमार उर्फ
राजू टेकाम (मृतक) अपने साथी बृजेश एवं अजीत मरावी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम-
महिडबरी से कवर्धा जा रहा था । जब वे ग्राम-सिंघनपुरी मोड़ के पास पहुंचे, तब विपरीत
दिशा से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक-सी.जी.-09-जे.जे.-5460 (जिसे आगे संक्षेप में
“दोषी वाहन” से संबोधित किया जा रहा है) के चालक संजय कुमार पटेल ने उक्त वाहन
को उपेक्षापूर्वक एवं उतावलेपन से चलाया जिससे ठोकर लगने के फलस्वरूप राजकुमार

3 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
उर्फ राजू टेकाम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई । उक्त दुर्घटना के संबंध में
थाना-कबीरधाम, कवर्धा में अपराध क्रमांक-616/2021 पंजीबद्ध किया गया तथा
विवेचना उपरांत अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया ।
3. उक्त दुर्घटना में राजकुमार उर्फ राजू टेकाम की मृत्यु होने के फलस्वरूप उसकी पत्नी, पुत्र
एवं माता-पिता द्वारा मोटर यान अधिनियम की धारा 166 के अंतर्गत प्रतिकर प्राप्त करने
हेतु दावा आवेदन प्रस्तुत कर अभिवचन किया गया कि दुर्घटना के समय मृतक की आयु
लगभग 28 वर्ष थी तथा वह राजमिस्त्री एवं कृषि कार्य करके प्रतिमाह ₹19,000/- आय
अर्जित करता था । विद्वान अधिकरण ने उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मृतक की मासिक
आय ₹9,200/- निर्धारित करते हुए उसमें भविष्य की संभावनाओं के लिए 40 प्रतिशत
अभिवृद्धि की तथा व्यक्तिगत व्यय हेतु 1/3 कटौती एवं 18 का गुणक लागू कर आश्रितता
की हानि निर्धारित की थी । अन्य प्रतिकर मदों में राशि जोड़ते हुए कुल
₹20,73,555/- का प्रतिकर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अधिनिर्णीत किया तथा
बीमा कंपनी को प्रतिकर का भुगतान करने हेतु उत्तरदायी ठहराया । तथापि, अधिकरण
द्वारा दिनांक 04/09/2023 को व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 152 के अंतर्गत
पारित सुधार आदेश के माध्यम से मृतक की आयु 26 वर्ष मानते हुए 18 के स्थान पर 17
का गुणक लागू किया गया तथा आश्रितता की हानि ₹18,54,720/- के स्थान पर
₹17,51,680/- निर्धारित करते हुए कुल प्रतिकर राशि ₹20,73,555/- के स्थान
पर ₹19,70,215/- संशोधित की गई । उक्त अधिनिर्णय को चुनौती देते हुए तथा
अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि में वृद्धि किए जाने की प्रार्थना के साथ दावाकर्तागण द्वारा यह
अपील प्रस्तुत की गई है ।

4 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
4. अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण की ओर से उपस्थि त विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया है
कि अधिकरण द्वारा मृतक के पिता को आश्रित नहीं मानकर त्रुटि की गई है । मोटर यान
अधिनियम की धारा 166 के अंतर्गत मृतक के वैध वारिसान दावा आवेदन प्रस्तुत करने के
अधिकारी हैं तथा पिता भी वैध वारिसान की श्रेणी में आता है । अतः कुल चार
National Insurance Company
दावाकर्तागण को दृष्टिगत रखते हुए न्यायदृष्टांत
Limited v. Pranay Sethi, (2017) 16 SCC 680
के अनुसार व्यक्तिगत व्यय हेतु
1/3 के स्थान पर 1/4 कटौती लागू की जानी चाहिए । इसी प्रकार मृतक के आधार कार्ड
में अंकित जन्मतिथि 03/02/1996 के अनुसार दुर्घटना दिनांक 02/08/2021 को
उसकी आयु लगभग 25 वर्ष 06 माह थी । अतः उसकी पूर्ण आयु 25 वर्ष होने के कारण
Shashikala & Others v. Gangalakshmamma & Another, (2015)
न्यायदृष्टांत
9 SCC 150
के अनुसार 18 का गुणक लागू किया जाना उचित है । अधिकरण द्वारा
सुधार आदेश दिनांक 04/09/2023 के माध्यम से मृतक की आयु 26 वर्ष मानकर 17
का गुणक लागू किया है जो त्रुटिपूर्ण है । इसके अतिरिक्त दुर्घटना वर्ष 2021 की होने के
Pranay Sethi
कारण न्यायदृष्टांत (पूर्वोक्त) के अनुसार परंपरागत मदों में 10 प्रतिशत की
वृद्धि भी की जानी चाहिए थी, जो अधिकरण द्वारा नहीं की गई है । अतः प्रतिकर राशि में
समुचित वृद्धि किए जाने का निवेदन किया गया है ।
5. उपस्थि त पक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया
गया ।
6. मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में न्यायालय द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिकर उचित होना
चाहिए । प्रतिकर की राशि न तो इतनी कम होनी चाहिए कि पीड़ित को हुई वास्तविक क्षति

5 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
की भरपाई न हो सके और न ही ऐसी होनी चाहिए जिससे उसे अनुचित लाभ प्राप्त हो ।
अतः उपलब्ध साक्ष्य एवं प्रकरण की समस्त परिस्थि तियों को दृष्टिगत रखते हुए यह विचार
किया जाना है कि अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि न्यायोचित है अथवा उसमें वृद्धि की
आवश्यकता है?
7. अभिलेख पर उपलब्ध अभिवचन, प्रकरण के तथ्य एवं प्रस्तुत साक्ष्य के समग्र परिशीलन से
यह स्पष्ट होता है कि दावाकर्तागण में मृतक की पत्नी एवं अवयस्क संतान के साथ-साथ
उसके माता-पिता भी सम्मि लित हैं । ऐसी स्थि ति में, मृतक के पिता को आश्रित न मानते
हुए अधिकरण द्वारा उन्हें आश्रितों की गणना से पृथक रखना उचित प्रतीत नहीं होता ।
मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 166 के अंतर्गत मृतक के वैध वारिस, प्रतिकर हेतु
दावा प्रस्तुत करने के अधिकारी हैं तथा मृतक का पिता भी उसका वैध वारिस होने के
कारण दावाकर्ता की श्रेणी में आता है । प्रस्तुत प्रकरण में दावाकर्तागण की संख्या एवं
अभिलेख पर उपलब्ध परिस्थि तियों को दृष्टिगत रखते हुए, माननीय उच्चतम न्यायालय
Pranay Sethi
द्वारा न्यायदृष्टांत (पूर्वोक्त) में प्रतिपादित सिद्धांत के अनुसार मृतक की
व्यक्तिगत एवं जीवन-यापन संबंधी व्यय की कटौती 1/3 के स्थान पर 1/4 की जाना
उचित है ।
8. मृतक की आयु एवं गुणक के निर्धारण के प्रश्न पर विचार किया जाना है । अभिलेख पर
उपलब्ध मृतक के आधार कार्ड के अनुसार उसकी जन्मतिथि 03/02/1996 है तथा
दुर्घटना दिनांक 02/08/2021 को उसकी वास्तविक आयु 25 वर्ष 06 माह थी ।
अधिकरण द्वारा मूल अधिनिर्णय में मृतक की आयु 25 वर्ष 06 माह मानते हुए 18 का
गुणक लागू किया गया था । तथापि, अधिकरण द्वारा दिनांक 04/09/2023 को

6 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 152 के अंतर्गत पारित सुधार आदेश के माध्यम से मृतक
की आयु 26 वर्ष मानते हुए 17 का गुणक लागू किया गया । अभिलेख पर उपलब्ध
जन्मतिथि के अनुसार मृतक ने दुर्घटना दिनांक को 25 वर्ष की आयु पूर्ण की थी तथा 26
Shashikala
वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की थी । न्यायदृष्टांत (पूर्वोक्त) में माननीय उच्चतम
न्यायालय द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत के अनुसार मृतक की पूर्ण की गई आयु 25 वर्ष थी ना
कि 26 वर्ष । जिसे दृष्टिगत रखते हुए 18 का गुणक लागू किया जाना उचित है ।
फलस्वरूप, अधिकरण द्वारा सुधार आदेश दिनांक 04/09/2023 के माध्यम से 17 का
गुणक लागू किया जाना उचित नहीं है तथा इस सीमा तक हस्तक्षेप अपेक्षित है ।
Pranay Sethi
9. परंपरागत मदों में वृद्धि के प्रश्न पर विचार किया जाना है । न्यायदृष्टांत
(पूर्वोक्त) में प्रतिपादित सिद्धांत के अनुसार अंत्येष्टि व्यय, संपदा की हानि एवं साहचर्य की
हानि के मदों में निर्धारित राशि प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर 10 प्रतिशत बढ़ाई जानी है ।
प्रस्तुत प्रकरण में दुर्घटना दिनांक 02/08/2021 की है । अतः उक्त न्यायदृष्टांत के
अनुसार परंपरागत मदों में 10 प्रतिशत की वृद्धि किया जाना उचित है । फलस्वरूप,
अंत्येष्टि व्यय एवं संपदा की हानि के मद में प्रत्येक ₹15,000/- को बढ़ाकर
₹16,500/- तथा साहचर्य की हानि के मद में प्रत्येक पात्र दावाकर्ता हेतु ₹40,000/-
को बढ़ाकर ₹44,000/- निर्धारित किया जाता है । इस प्रकार चारों दावाकर्ताओं के
लिए साहचर्य की हानि की कुल राशि ₹1,76,000/- होगी ।
10. अब प्रतिकर राशि के पुनर्निर्धारण के प्रश्न पर विचार किया जाना है । अभिलेख पर
उपलब्ध साक्ष्य के अनुसार मृतक की मासिक आय ₹9,200/- निर्धारित की गई है ।
उक्त आय में भविष्य की संभावनाओं के लिए 40 प्रतिशत अभिवृद्धि किए जाने पर उसकी

7 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
मासिक आय ₹12,880/- तथा वार्षिक आय ₹1,54,560/- होती है । इसमें से
व्यक्तिगत एवं जीवन-यापन संबंधी व्यय हेतु 1/4 राशि अर्थात् ₹38,640/- की कटौती
किए जाने पर वार्षिक आश्रितता की हानि ₹1,15,920/- निर्धारित होती है । मृतक की
आयु 25 वर्ष होने के कारण उस पर 18 का गुणक लागू किए जाने पर आश्रितता की कुल
हानि ₹20,86,560/- होती है । इसकी गणना निम्नानुसार है :-
प्रतिकर का पुनर्निर्धारण
अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत
इस न्यायालय द्वारा अधिनिर्णीत
क्र. मद
प्रतिकर
प्रतिकर
1 आश्रितता की हानि ₹17,51,680 ₹20,86,560
2 अंत्येष्टि ₹15,000 ₹16,500
3 संपदा की हानि ₹15,000 ₹16,500
4 साहचर्य हानि ₹1,60,000 ₹1,76,000
5 उपचार का बिल ₹28,535 ₹28,535
कुल प्रतिकर ₹19,70,215 ₹23,24,095
11. इस प्रकार, प्रश्नाधीन अधिनिर्णय के अंतर्गत संशोधित रूप से अधिनिर्णीत
₹19,70,215/- की तुलना में इस न्यायालय द्वारा कुल ₹23,24,095/- प्रतिकर
निर्धारित किया जाता है । फलतः, अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण ₹3,53,880/-
अतिरिक्त प्रतिकर राशि प्राप्त करने के अधिकारी होंगे ।
12. परिणामस्वरूप, अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण द्वारा प्रस्तुत अपील आंशिक रूप से स्वीकार
की जाती है । प्रश्नाधीन अधिनिर्णय द्वारा अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि के अतिरिक्त
₹3,53,880/- की राशि दावाकर्तागण को देय होगी । उक्त अतिरिक्त प्रतिकर राशि पर

8 / 8
{MA(C) No. 1979 of 2023}
दावा आवेदन प्रस्तुत किए जाने की तिथि से वास्तविक भुगतान तक 6 प्रतिशत वार्षिक की
दर से ब्याज देय होगा । तदनुसार, प्रश्नाधीन अधिनिर्णय को उपर्युक्त सीमा तक संशोधित
किया जाता है ।
13. रजिस्ट्री को निर्देशित किया जाता है कि इस अपील में दावाकर्ता के पक्ष में स्वीकृत
अतिरिक्त प्रतिकर राशि के संबंध में उसे विधिवत् सूचित किया जाए । इस प्रयोजनार्थ,
आवश्यक होने पर संबंधित क्षेत्र, जहाँ दावाकर्ता निवास करता है, के जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के सचिव के समन्वय से पैरालीगल स्वयंसेवकों की सहायता प्राप्त की जा सकती
है ।
14. निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/-
(संजय कुमार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन